Click here for Myspace Layouts

Saturday, December 31

नववर्ष कुछ हटकर


अब की बार देखना ,हम ऐसा नववर्ष मनायेगें ,
जो गहरी नींद सो रहे हैं ,उनको हम जगायेगें |
जो टुकड़े कर रहें हैं देश के ,उनको हम समझाएगें ,
इस देश में भाई -चारा तोड़ने वाली दिवार को गिरायेगें |
झौपड -पट्टियों में रहने वाले और गरीब बच्चों को खाना खिलाएगें ,
इन सभी लोगों की सुखी हुई बगिया को मह्कायेगें |
गरीब बच्चों और भिखारियों को नये-नये कपडें दिलवायेगें ,
चाहे कुछ भी हो जाए एक दिन तो इनके मन को बहलायेगें |
ये देश दिन रात करे तरक्की ऐसी तरकीब चलायेगें ,
इस देश में रहे ना कोई भी भूखा ऐसा कुछ कर जायेगें |
गरीबों को नहीं गरीबी को है हटाना ऐसा तन्त्र बनवायेगें ,
इस देश से हो भ्रस्टाचार खत्म ऐसा मंतर चलायेगें |
अब की बार शिमला ,मनाली ,डलहोजी नहीं जायेगें ,
अब की बार नया साल हम यहीं पर मनायेगें |
ये साल लाये हजारों खुशियाँ ऐसी मन्नत मनायेगें ,
अब की बार देखना हम ऐसा नववर्ष मनायेगें |  

Sunday, October 16

देश का भविष्य

सुनहरे सपने होती हैं बेटियां ,
दिल में अपने होती हैं बेटियां |
लेकिन कुछ लोग इस बात को नहीं मानते हैं ,
बेटियां क्या कर सकती हैं, वो ये नहीं जानते हैं |
घर के आँगन में चहकती हैं बेटियां ,
सभी के दिल में महकती हैं बेटियां |
ना करो कैद, इनको घर के कैदखाने में ,
आपको क्या दिक्कत है, इनको पढाने में |
माँ के सबसे करीब होती हैं बेटियां ,
हर इंसान का नसीब होती हैं बेटियां |
ये पढ़ेंगी ,लिखेंगी तभी तो कुछ मुकाम हासिल करेंगी ,
अगर नहीं पढ़ेंगी, तो जिन्दगी भर घुट -घुट कर मरेंगी |
इस देश में ऊँचे -ऊँचे मुकाम पा रहीं हैं बेटियां ,
आज तो  इस देश को भी चला रही हैं बेटियां |
हमारा नाम करेंगी रोशन अगर हम ये मान लेते हैं ,
पर कुछ निर्दयी लोग गर्भ में ही इनकी जान लेते हैं |
नौकरी करके भी सारा घर संभालती हैं बेटियां ,
अपने पति और उसके परिवार को पालती हैं बेटियां |
आने वाले वक्त में ना हो बुरा, तभी तो मार दी जाती हैं बेटियां ,
बेटे की चाहत में मौत के घाट उतार दी जाती बेटियां |
इज्जत की झूटी शान दिखाकर हम इनको मार रहें हैं ,
अपने सिर का भोज समझकर पहले ही उतार रहें हैं |
ना आना इस देश लाडो, ये तो हमारी आन है ,
जन्म से पहले ही मारना है ,ये तो हमारी शान है |
पूत कपूत हो सकता है पर अपनों का साथ निभाती हैं बेटियां ,
माँ बाप देखते रह जाते हैं और ससुराल चली जाती हैं बेटियां |
ये बेटा और बेटी का भेद तुमको ही मिटाना होगा ,
बेटी भी बेटा बन सकती है ये सबको दिखाना होगा | 

Sunday, October 2

हमारी प्यारी बेटियां





 बहुत दिनों से मेरे मन में एक बात आ रही थी ,
ये क्या हो रहा है, सोचकर मन को दुखा रही थी |
ये देश है प्यारा अपना,  भारत देश हमारा है ,
जहाँ पर बेटियों से, करना हमने किनारा है |
आने वाली औलाद  में, अपना वंस खोजते हैं ,
जो आएगा वो सिर्फ बेटा हो, सब ये ही सोचते हैं |
जब कन्यायों को देवी मानकर, हम उनकी पूजा करते हैं,
तो फिर क्यों  हम उनको , गर्भ में ही ख़तम करते हैं |
देवी माँ को खुश करने के लिए जिनको हम पूजते हैं ,
आस-पास नहीं मिलती,तो झौपड -पटियों में धुंडते है |
इन बेटियों को बचाओ, आप ही कुछ न कुछ करोगे,
अगर नहीं बचा सके तो, देवी माँ को कैसे खुश करोगे | 
*********** जय माता दी ****************

Sunday, September 18

कैसे -कैसे लोग

अगर हो मन में कुछ करने का जज्बा ,
तो कुछ भी कर जाते हैं , लोग |
देखा जाये तो लाखों लोग गरीब हैं यहाँ,
फिर भी विदेशों के बैंक भर जाते हैं, लोग|
जिन्होंने पैदा किया , काबिल बनाया ,
वक़्त आने पर उन्ही से किनारा कर जाते हैं लोग |
कई बार लाखों रूपये देकर भी , नौकरी नहीं मिलती ,
वरना एक सिफारिस से भी तो , तर जाते हैं लोग |
मैं किश्ती लेकर भी नदी पार कर न सका ,
वरना एक तिनके से भी तो दरिया पार कर जाते हैं ,लोग|
सारी जिन्दगी झूठ बोला , फरेब किया ,पैसा कमाया ,
और आखिर एक दिन मर जाते हैं ,लोग |

Saturday, September 10

आज -कल

बढ़ी ख़ुशी की बात है, की हम लोग भारत देश में पैदा हुए जवान हुए शाद्दी  हुई और आज दो -दो जवान बेटो के बाप है |
मेरा बेटा बारहवी करने के बाद मुझको बोला की पापा जी अब क्या करूँ  मैंने कहा की बेटा आगे पढ़ और इंजीनियरिंग कर इसका आने वाले वक़्त में बहुत क्रेज है | तेरे बहुत काम आएगा बेटा बोला की पापा जी कोई ऐसा काम बताओ जिसमें अच्छा पैसा हो मैं वो ही काम करूँगा मैंने कहा की बेटा ये तो इन्सान  की काबलियत पर निर्भर है की कितना पढ़ा लिखा है ,उसने कौन सा बढ़िया कोर्स किया है ,वो कैसा काम करेगा उसी के हिसाब से उसको नौकरी मिलेगी और उसी के हिसाब से उसको तन्खवाह भी मिलेगी | बेटा बोला पापा जी मैंने नहीं करनी आगे पढाई मै तो ऐसी नौकरी चाहता हूँ , जिसमें सिर्फ और सिर्फ पैसा हो मैंने कहा की बेटा पैसा ही सब कुछ नहीं होता है ,पैसे के बिना भी इन्सान के पास बहुँत कुछ होता है बेटा बोला की २२ साल हो गये आपको नौकरी  करते हुए एक साइकिल तक तो खरीद नहीं सके | मैंने कहा बेटा ईमानदारी  से  इतनी महंगाई में घर का खर्च चल जाये ये क्या कम है बेटा बोला की आप मुझे कंही से भी पांच लाख का जुगाड़ कर दो नौकरी मै आपने आप लग जाउगां और आपके पैसे छ महीने मे वापिस कर दूंगा  | इस सरकार में लाखों नौकरियां है मुझे कोई न कोई मिल ही जाएगी मैंने कहा की बेटे आप रिश्वत देकर नौकरी लगोगे उसके बाद रिश्वत लोगे ,हेराफेरी करोगे ,बेईमानी करोगे और भर्ष्टाचार को फलाओगे नहीं बेटा नहीं मै ऐसा कभी भी नहीं होने दूंगा | अभी आप ने देखा नहीं अन्ना हजारे जी ने रामलीला मैदान पर कितने दिन तक अनशन रखा था खुद मै दो दिन तक वही पर था | आप ऐसा करो की आगे पढाई करो और खूब पढो तो आप को अच्छी नौकरी जरुर मिल जाएगी | बेटा बोला पापा जी आप एक बात बताओ क्या ऐसा करने से  भर्ष्टाचार  मिट जायेगा नहीं पापा जी कभी भी नहीं मिट सकता | आज कल हम लोगो को रिश्वत देने की और रिश्वत लेने की लत लग चुकी है | अगर कोई शरीफ कर्मचारी बिना रिश्वत के काम कर भी देता है तो हम लोग जबरदस्ती (अरे बाबु जी ले भी लो ये तो मिठाई है आपके लिए नहीं मै तो बच्चो  के लिए दे रहा हूँ ) दे देगा ,ये भर्ष्टाचार कभी नहीं मिट सकता चाहे कोई रामलीला मैदान पर अनशन करे या लाल किले पर पापा जी आप मेरी बात मान जाओ और मेरा काम  कर दो मै आपको सभी सुविधाएं दे दुगा और इधर मै आज के सारे हालात पर सोचकर और बेटे की बाते सुनकर असमझ की स्थिति में हूँ अब क्या करूँ?
मै उन हिन्दुस्तानी लोगो को सलाम करता हूँ जो विदेश में रहकर भी आपने देश को भूले नहीं है
.................................जय हिंद  ..............  

Thursday, August 25

सुखी आदमी

 दोस्तों हम सुखी आदमी उसे मानते है जिसके पास धन दौलत हो, कार हो, बंगला हो, और एक सुन्दर सी बीबी हो बस ये चीजें देखकर हम सोचते है की भाई वो बन्दा बढे मज़े मे है पर ऐसा नहीं है शायद ही दुनिया में कोई आदमी होगा जो सब कुछ पाने के बाद भी सुखी होगा अगर किसी के पास  नीचे लिखी चारों पंक्तियाँ पूर्ण होती हो तो वो ही सही मायने मे सुखी माना जायेगा
1..सबसे पहले निरोगी काया,
2.. उसके बाद हो हाथ मे माया,
3...बच्चे हो अति हितकारी,
4...कहने मे चले जो  नारी,
और आपका क्या विचार है ........... 

 

Tuesday, August 16

भ्रष्टाचार और हजारे

पहले आया था एक बाबा
जो मैदान छोड़कर भागा
और अब आये हैं  एक हजारे
पर दुश्मन हैं  बहुत सारे
राज घाट पर मौन व्रत करके डेरा जमाया
दो घंटे से भी ज्यादा ध्यान लगाया
जुट गई थी भीड़ भी बहुत भारी
पुलिस भी आ गई थी बहुत सारी
मै डर गया की अब बाबा जैसा न हो हाल
पर अन्ना जी के समर्थक आराम से ले गए निकाल
अब सात बजे बुला रखी थी पत्रकारों की टोली
वहीँ पर अन्ना जी ने  बहुत ही अच्छी -अच्छी बाते बोली
वो बोले की दुसरे की भाषा बोल रहे हैं  प्रधानमंत्री
बिना हुक्म मिले राजघाट पर क्या कर सकते थे संत्री
सुबह-सुबह लोग आने हो गए थे शुरू
पर अपने ही घर में थे अभी महागुरु
दस बजे बनाया था अनशन का पोग्राम
चारो तरफ लग गया था पुलिस  का जाम
क्या कर रही है ये तानाशानी सरकार
आखिर अन्ना जी को कर ही लिया गिरफ्तार
हमें मिलकर हल्ला बोलना होगा
और  इस नासूर को ख़त्म करना होगा
अगर हो मन में भ्रष्टाचार का खातमा करना
चलो उठो और कसो कमर नही तो ऐसे ही मरना
   ............... जय हिन्द ...............